फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैलाने वाले रैबिट श्याम को पुलिस ने दबोचा

Fri, 06 Sep 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैलाने वाले रैबिट श्याम को बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने का मामला सामने आया है। जिन्हें देखने के लिए थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में पुलिस एक भाजपा कार्यकर्ता और सिम विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि रैबिट श्याम साइट से नगर के संभ्रांत लोगों को निशाना बनाते हुए उन पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। जिससे लोग परेशान थे। साइबर और स्थानीय पुलिस भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय ले गई। जहां घंटों पूछताछ करने के बाद उसे थाने पर लाया गया। शख्स के पास से पुलिस द्वारा छह मोबाइल कब्जे में लिया गया है। वहीं एक सिम विक्रेता भी हाथ लगा है। हालांकि सोशल मीडिया पर अलग-अलग साइट से संभ्रांत लोगों पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल ने स्थानीय थाना सहित साइबर पुलिस से शिकायत किया था। मामले में पुलिस एक सप्ताह पूर्व केस दर्ज कर फ्राड करने वाले की तलाश कर रही थी।
इंसेट में-
अपने ही नंबर से कर दिया था आईपी और आईएमआई नंबर का वेरिफिकेशन
पुलिस के अनुसार कथित रैबिट श्याम अलग-अलग नंबरों से बनाए गए साइट का प्रयोग कर रहा था। लेकिन उसने अपने ही नंबर से आईपी और आईएमआई नंबर का वेरिफिकेशन कर दिया था। जिससे पुलिस को उस तक पहुंचने में आसानी हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिसिया पूछताछ में शख्स ने अहम बात बताया है। सोशल प्लेटफार्म पर ऐसा करने में उसे मजा आ रहा था। वह लोगों को बदनाम करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की अपनी राह आसान करना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
रैबिट श्याम नामक शख्स और सिम विक्रेता से पूछताछ किया जा रहा है। इनके खिलाफ अहम सुराग हाथ लगे हैं। सुसंगत धारा में कार्रवाई की जाएगी।
-आदित्य कुमार गौतम सीओ, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें