फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मांगों को लेकर माशिसं एकजुट ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 13 Sep 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चले धरना सभा के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित 28 सूत्री ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी अशासकीय विद्यालयों का राजकीयकरण कर देने से ही शिक्षकों की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाएगा। नए शिक्षा अधिनियम से शिक्षकों के सामने नई समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके कारण प्रबंधक शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। अकारण उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है, इससे शिक्षकों को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।
धरने को शिक्षक संघर्ष समिति के उमाशंकर लाल श्रीवास्तव, विद्यासागर सिंह, रविंद्र कुमार, अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, अमिताभ कुमार, राजेश मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, अनिल यादव, सरफराज अहमद, विरेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें