फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चंदा मांग रहे लोगों को चोर होने के संदेह में पुलिस को सौंपा

Sat, 21 Sep 2024 06:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र में बाइक सवार चंदा मांग रहे आधा दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने चोर होने के शक में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनका जांच पड़ताल कर उन्हें पुन इस क्षेत्र में न आने की बात कह छोड़ दिया। बाइक सवार पांच-छह लोग भिंडा मिश्र गांव में ग्रामीणों से यज्ञ के नाम पर मंदिर बनवाने के नाम पर चंदा मांग रहे थे। उनमें से कुछ युवक घरों के अंदर तक जाकर जबरदस्ती चंदा मांगने लगे। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने उनको पड़कर चोर होने के संदेह पर स्थानीय थाने की पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल ने कहा कि बिहार के गोपालगंज जिले के लोग थे, जो भिक्षाटन कर चंदा के नाम पर पैसा मांग कर अपना गुजर बसर करते हैं। उनके आधार कार्ड जमा करा कर उसकी तसदीक की गई है। फिर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें