बरहज। महुईं कुंवर स्थित चौधरी राजित सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में महेश्वर और बालिका वर्ग से कोयल प्रथम रहीं। जबकि निलेश शर्मा और सोनम विश्वकर्मा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। मुख्य अतिथि की ओर से विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने खेल का शुभारंभ और पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने समापन किया। जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मुकेश राजभर, शिवम कुमार, 200 मीटर में मुकेश, महेश्वर, जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर में सांवली, रजनी, 200 मीटर में सांवली, बब्बल क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में अनुराग पाल, सुमित कुमार, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में रितेश कन्नौजिया, अंकित राजभर जबकि बालिका वर्ग के 50 मीटर में अन्नू यादव, ज्योति, 100 मीटर में ज्योति, ब्यूटी और 200 मीटर के दौड़ में उजाला और ज्योति क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहीं। मौके पर संजीव दूबे, अशाेक सिंह, आशुतोष शाह, महातम लाल, संजय प्रजापति, दुर्गेश उपाध्याय, रश्मि सिंह, कौलेश्वर यादव व अन्य मौजूद रहे।