फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेहोशी के डाॅक्टर के बिना नहीं रुकेगा ऑपरेशन, पैनलाइजेशन शुरू

Sun, 01 Sep 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बेहोशी के डॉक्टर के अवकाश पर जाने पर अब गर्भवती का सिजेरियन बाधित नहीं होगा। बेहोशी के डॉक्टर की कमी को देखते हुए पैनलाइजेशन की व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्राइवेट डॉक्टरों का पैनल बना लिया गया है। अनुमोदन के बाद पंद्रह दिन में यह क्रियांवितहो जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर ऑन काल बेहोशी के डॉक्टर उपलब्ध होंगे। इसके लिए उन्हें हर केस पर भुगतान किया जाएगा। साथ ही आने-जाने का निर्धारित खर्च भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे सिजेरियन आपरेशन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बेहोशी के डॉक्टर की कमी है। पुरुष अस्पताल में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल आपरेशन में ऐनेथिया देते हैं, उनके व्यस्त रहने पर कार्य बाधित हो जाता है, जबकि महिला अस्पताल में एक एसआर के जिम्मे है। उनके अवकाश पर जाने से आपरेशन का कार्य ठप हो जाता है। इधर तीन दिन से आपरेशन कार्य ठप था, जिससे गर्भवती को परेशानी का सामना करना पड़ा, उन्हें निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ा। इसी तरह सीएचसी से रेफर मरीजों को भी परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के देवरिया दौरा के समय को प्राचार्य और सीएमओ ने यह बात रखी थी।
इसके बाद बीस दिन पहले पैनलाइजेशन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। एनएचएम में इस तरह की व्यवस्था है। इसके बाद प्रमुख सचिव ने स्वीकृति प्रदान कर और जिला योजना समिति में अनुमोदन भी हो गया है। इसे क्रियान्वित करने की कवायद तेज कर दी गई है। पंद्रह दिन के अंदर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। ऑन काल बेहोशी के डॉक्टर को दिन में एक आपरेशन का दो हजार और रात में आपरेशन का चार हजार रुपये भुगतान होगा। साथ ही एक हजार रुपये यात्रा भत्ता दिया जाएगा। माह में आपरेशन का प्रमाण पत्र देने पर डॉक्टर के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- पैनल में होंगे छह डॉक्टर, सूची तैयार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देश पर प्राइवेट डॉक्टरों का पैनल तैयार कर लिया गया है। इसमें डॉ. भरत उपाध्याय, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. जनार्दन त्रिपाठी, डॉ. संघर्ष राव, डॉ. रमेश खत्री सहित छह डॉक्टर शामिल हैं। इनसे सहमति ली जा रही है। अधिकांश ने दे दी है। डॉक्टरों की सूची सीएमओ को उपलब्ध कराई जाएगी।
कोट
प्राइवेट डॉक्टरों का पैनल बना लिया गया है। डॉक्टरों से सहमति भी ले ली गई है। जल्द व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इससे सिजेरियन आपरेशन कार्य बाधित नहीं होगा। मरीजों को सहूलियत होगी।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
कोट
प्रमुख सचिव के स्वीकृत और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुमोदित होने के बाद डॉक्टरों की सूची बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के सूची उपलब्ध कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजेश झा,सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें