सलेमपुर। भूमि अधिग्रहण समिति की शुक्रवार को नवलपुर चौराहा पर प्रमोद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कौड़िया मिश्र, श्यामपुर, जयराम कौड़िया, कौड़िया,अहिरौली गांव के किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से कहा कि जब तक हमारे भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिल जाएगा तब तक इस इलाके से सड़क को हम लोग की जमीन से नहीं निकलने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन का सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा तत्काल भुगतान कराया जाए और भुगतान के अंदर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि मुआवजा हमारा अधिकार है कोई हम सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं। हम अपनी जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे हैं। 2 तारीख को धनौती डाला पर अनिश्चितकालीन धरने को सफल बनाने के लिए बैठक में योजना बनाई गई और आंदोलन का समर्थन किया गया।
बैठक को प्रेमचंद यादव, बालेंद्र मौर्य, संजय गोंड, हरे कृष्णा कुशवाहा, प्रमोद यादव, विनय कुमार मिश्रा ने संबोधित किया। इस बैठक में बैजनाथ विश्वकर्मा,अनिल कुमार मिश्रा, धनंजय तिवारी,मनी शंकर मिश्रा, श्री प्रकाश, गजेंद्र यादव, उमेश यादव, अमरनाथ, शैलेश, सोनू कुमार,बलिराम सहित दर्जनों प्रभावित किसानों ने भाग लिया।