फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

Sat, 21 Sep 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरयां गांव की विधवा महिला को मारपीट कर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरयां गांव निवासी देवंती देवी बेटी निशा कुशवाहा और आठ साल के बेटे रामजी कुशवाहा को लेकर वह घर पर रहती है। बीते 12 सितंबर की दोपहर में देवंती देवी नरौली स्थित अपने धान की फसल की सिंचाई करा रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा और उन्हें बुलाकर मारने पीटने लगा। तभी गांव के कुछ और युवक आ पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप था कि युवक देवंती देवी का गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वह अचेत होकर गिर गई तो मरा समझ भाग निकले। पुलिस ने एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को देवंती देवी की तहरीर पर तीन भाई देवेंद्र कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा और अरविंद पुत्र रामदुलार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी अरविंद को सरयां पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अरविंद को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में वह जेल भेज दिया गया, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें