फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी से नाजायज संबंध की आशंका में दोस्त ने ही की थी चंदन की हत्या

Sat, 21 Sep 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अमौनी गांव के रहने वाले युवक चंदन की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पत्नी से नाजायज संबंध की आशंका में एक थाली में खाना खाने वाले दोस्तों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को कत्ल करने के औजार के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दी, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमौनी निवासी घुरहू प्रसाद का बेटा चंदन गौतम 16 सितंबर की शाम आठ बजे अपने अकटहियां निवासी दोस्तों के बुलाने पर दावत खाने गया था। देर रात नहीं लौटने पर पुलिस को उसके गुमशुदगी की सूचना दी गई। 17 तारीख की सुबह अकटहियां गांव के स्कूल के पास उसका शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले के खुलासे में लगी थी।
पुलिस की फोरेंसिक टीम, एसओजी और स्थानीय पुलिस की जांच में हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से कत्ल के औजार केबल चढ़ी बिजली का डंडा और लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नकटापार से गिरफ्तार किया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी विजय कुमार सहित तीनों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार अटहियां गांव के टिकुलिहा टोले के रहने वाले विजय कुमार गौतम व उसका भतीजा विकास कुमार गौतम और उसी गांव का किशन कुमार राजभर, चंदन के जिगरी दोस्त थे। चंदन का विजय और विकास के घर आना जाना होता था। चारों एक साथ मिलकर पेंट पालिश का काम भी करते थे। एक थाली में खाने वाले दोस्त विजय कुमार को शक हो गया कि उसकी पत्नी से चंदन का नाजायज संबंध है। इसी आशंका में उसने चंदन की हत्या की साजिश रच दी। अपने भतीजे विकास और गांव के किशन के साथ मिलकर 16 सितंबर की रात चंदन की हत्या कर दी। उन लोगों ने उसे एक दोस्त के घर दावत के बहाने बुलाया। स्कूल के पास निर्जन स्थान पर ले जाकर बिजली के केबल लगे राॅड और लकड़ी के डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें