चनुकी। विद्युत तार पर लटक रहा एक बंदर करंट की चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई । इस कारण पूरे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई । गांव के लोगो ने बंदर को नीचे उतार नदी में प्रवाहित करा दिया। उसके बाद दूसरे दिन गांव में बिजली की सप्लाई चालू हुआ।
बताया जा रहा है कि हरखौली गांव में राम तपेशा शर्मा के घर के सामने स्थित बिजली के पोल पर रविवार की शाम बंदरों का झुंड बैठा था। इसी दौरान एक बंदर बिजली के तार में करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। संवाद