देवरिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की रात मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदारों ने डॉक्टर से दुर्व्यवहार किया और कर्मचारियों भिड़ गए। इस दौरान मारपीट भी हुई। लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ और वह लौट गए। मरीज की मृत हो चुकी थी और तीमारदार उसे रेफर करने को कहे, मना करने पर विवाद हो गया।
शहर के एक मोहल्ले के कुछ लोग एक मरीज को लेकर पहुंचे, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच की तो मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद साथ आए लोग डॉक्टर पर रेफर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर दुर्व्यवहार करने लगे। कर्मचारियों के आपत्ति करने पर उनसे भी भिड़ गए। इसी बीच सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र पहुंच गए, तीमारदारों ने उनके साथ भी हाथापाई की। सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव ने बताया कि रात में मृत अवस्था में एक व्यक्ति को लेकर कुछ लोग आए थे। वह डॉक्टर पर रेफर करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उलझ गए। कर्मचारियों ने मामले को शांत कराया। मारपीट जैसी बात नहीं है।