फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहीदों के नाम पर पांच एलईडी स्क्रीन का किया उद्घाटन

Thu, 15 Aug 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को स्थानीय कचहरी चौराहा पर नगर पालिका परिषद, देवरिया की ओर से अमर शहीद जवानों के सम्मान व स्मृति में पांच एलईडी स्क्रीन डबल फेस पर ग्रेट सैल्यूट का बटन दबाकर उद्घाटन किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी व पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी, अमर शहीद सोना स्वर्णकार, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, कैप्टन अंशुमान सिंह व लांस नायक ज्योतिष प्रकाश के नाम से ग्रेट सैल्यूट एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस सराहनीय प्रयास के लिए पालिकाध्यक्ष अलका सिंह का आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज इन वीर शहीदों की शहादत हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनकी वजह से ही हम सुख चैन से हैं। कार्यक्रम में संजय कुमार तिवारी, नीरज शुक्ला, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, रोहित कुमार सिंह, अभिषेक शाही, अभिमन्यु उपाध्याय व अभिलाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें