फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ पर केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। बुधवार को पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी फिरोज और उनकी भतीजी फरीदा के बीच विवाद है। मंगलवार को इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दिलावर, अफजल, साहिल, फरीदा, फिरोज, इमरान, गुलनाज और गुड़िया पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पटीदार हैं। बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें