फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को तीन प्रतिशत की दर पर मिलेगा ऋण : रविंद्र

Thu, 29 Aug 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-कसया जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध कमेटी की बैठक बुधवार काे बैंक के प्रधान कार्यालय में हुई। इसमें सहकारी समितियों एवं बैंक की क्षमता बढ़ाने, किसानों व जनहित में योजनाएं लागू करने, कृषि ऋण वितरण व वसूली आदि बिंदुओं एवं बैंक की योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बी-पैक्स के जरिए देवरिया व कुशीनगर जिले के अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने, शासकीय योजनाओं में बैंक की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के संबंध में निर्णय लिए गए। अध्यक्ष व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। साथ ही सहकारी बैंकों में वित्त प्रवाह को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि बैंक देवरिया व कुशीनगर में अपनी 31 शाखाओं से संबद्ध 328 बी-पैक्स के माध्यम से क्षेत्र के कृषक सदस्यों को तीन प्रतिशत की रियायती दर पर अल्पकालीन फसली ऋण की सुविधा प्रदान कर रहा है।
इस दौरान उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संचालक संतोष मणि त्रिपाठी, प्रद्मुन कुमार तिवारी, जनार्दन राव, राजतन पुजारी, माधुरी देवी, गुड़िया त्रिपाठी, अनूप कुमार राय, सुधा सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र, अनुराग तिवारी, रुपक कुमार अग्रवाल, धनंजय राय, बैंक के सचिव प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें