फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवानों का रहा दबदबा

Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पथरहट में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, वाराणसी सहित अनेक जनपदों के पहलवानों ने दांव आजमाए। कुल 63 जोड़ी हुई कुश्ती में 33 जोड़ों में पहलवान विजयी रहे। जबकि 30 जोड़ों की प्रतियोगिता बराबरी पर रहा। महिला पहलवानों का प्रतियोगिता में दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डाॅ. रतनपाल सिंह ने किया। कुशीनगर की महिला पहलवान मधु ने चौथे मिनट में गाजीपुर की कुसुम पहलवान को आसमान दिखाया। इनामी कुश्ती में गाजीपुर की पायल को खुशी ने पटकनी किया। गोरखपुर की रिया और वाराणसी की प्रिया के बीच मुकाबला कांटे का रहा। अनिल पहलवान मऊ व आलोक गोरखपुर के बीच हुई आर-पार की कुश्ती रोमांचक रही। कृष्णा सतगढ़ही व नितेश मऊ, गाजीपुर के अमित व सिंहोरवा के रणजीत के बीच मुकाबला कांटे का रहा। गाजीपुर के छोटू, नंदनी नगर के अंशु, लालापुर के अंकुर, मठिया के सत्यदेव, गाजीपुर के अंकित, गोला बाजार के शिव पांडेय, कुशीनगर के लालू बिरवां के सिद्धार्थ, मठिया के राजकुमार आदि पहलवानों की प्रतिभा को दर्शकों ने सराहा।
आयोजक ग्राम प्रधान दीपक सिंह एवं शंभुनाथ सिंह ने पहलवानों को शील्ड व कैश रुपया, अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया। संचालन मुकुल सिंह ने किया। निर्णायक रामू यादव व संपत पहलवान रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बबलू सिंह,ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कामेक्षा सिंह, बृजेश सिंह, कर्मवीर सिंह सोलंकी, बसंत सिंह, विनायक सिंह आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें