लार। 33 हजार केबीए का तार बदलने के लिए निगम के कर्मियों ने मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने का हवाला देकर आपूर्ति काट दी। निर्धारित समय के अंदर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पूरी रात लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। सुबह दस बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
सलेमपुर से लार उपकेंद्र को आने वाला 33 हजार केबीए का तार जर्जर हो गया था। इसे बदलने के लिए मंगलवार की सुबह व्हाट्सएप ग्रुपों में सूचना प्रसारित किया गया। जिसमें निगम के कर्मियों ने तार बदले के दौरान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहने की बात लिख धैर्य बनाए रखने की अपील की। निर्धारित समय के बाद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान होते रहे। सबसे अधिक दिक्कतों का सामना सुबह दैनिक कार्य को लेकर हुआ। तार को ठीक कर दस बजे के बाद आपूर्ति बहाल किया गया। तभी तेज आवाज के साथ लार बाजार का फीडर ब्लास्ट कर गया। इसके बाद फिर बिजली बाधित हो गई। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
कोट
33 हजार का तार बदला जा रहा है। मंगलवार को भी तार बदलने का कार्य चल रहा था। दो ठेकेदारों ने तार ज्यादा उतार दिया था। वहीं कुछ खराबी आ गई थी। काफी प्रयास के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही है। आगे से कार्य होने के बाद निर्धारित समय में आपूर्ति बहाल की जाएगी।
-गोरख गुप्ता, जेई, लार