फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जन्माष्टमी पर डिस्क पंक्चर और फॉल्ट ने उपभोक्ताओं को किया बेहाल

Tue, 27 Aug 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डिस्क पंचर होने और फाल्ट से जन्माष्टमी पर बिजली विभाग ने खलल डाल दिया। फाल्ट से रात को बिजली कटी रही। जबकि डिस्क पंक्चर से सुबह बिजली गुल रही। इसके चलते उपभोक्ता बेहाल रहे। डिस्क का चोर पंक्चर मिल जाने से कर्मचारियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही हैं। रामपुर कारखाना, पाण्डेय चक और रुस्तमपुर फीडर के उपभोक्ताओं को लंबी दूरी से की जा रही आपूर्ति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आए दिन फाल्ट होने से रोजाना चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार की रात लगभग 9:00 बजे रामपुर श्रीपाल में डंपर जल गया।
इसके चलते आपूर्ति बंद हो गई। रात को ही कर्मचारी अवर अभियंता मनीष कुमार पांडेय के साथ फाल्ट वाली जगह पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति चालू कराया। सोमवार की तड़के एक बार फिर डिस्क पंक्चर हो जाने से आपूर्ति बंद हो गई। 2 दिन से उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारी चोर पंक्चर ढूंढ रहे थे। कर्मचारियों की लगातार पेट्रोलिंग और कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह टड़वा में डिस्क पंक्चर का पता चल गया। इसे सही करने के बाद लगभग 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें