फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में थमा सरयू का जलस्तर, दुश्वारियां बरकरार

Tue, 27 Aug 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। थाना घाट पर सोमवार को सरयू 68.00 मीटर के जलस्तर पर बह रही थी, नदी वर्तमान समय में खतरे के निशान 66.50 से डेढ़ मीटर अधिक है। 24 घंटे से नदी का जलस्तर स्थिर है, लेकिन लोगों की दुश्वारियां जस की तस बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरयू नदी के बाढ़ का पानी बिनोवापुरी और कुसम्हा ईंट भठ्ठा के निकट रुद्रपुर मार्ग, पैना, मेहियवां के निकट रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। सरयू में आई बाढ़ से राप्ती भी उफान पर है। भदिला प्रथम गांव बाढ़ के पानी से घिरा होने के कारण टापू बना हुआ है। गोरखपुर के कोलखास गांव में लोगों के दरवाजे तक पानी लगा हुआ है। नदी का पानी आजाद नगर दक्षिणी, पटेल नगर, नीलकंठ महादेव मंदिर, रगरगंज, मेहियवां, तेलियां शुक्ल, अधूरे बांध के कारण महेन गांव तक पहुंच गया है।
साथ ही परसियां देवार के भरटोला, चौधरीपुरा, नकिहवां, महोब टोला और विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, दलित बस्ती, चौहान, लोहार, बांके, किशुन, जैतुन टोला, नई दलित बस्ती, जरलहवा, रामदरश आदि टोलों में पानी घुस गया है। सोमवार को जलस्तर स्थिर होने से जलस्तर घटने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जलस्तर स्थिर हुआ है। नदी के पीछे हटने की संभावना है। मॉनीटरिंग किया जा रहा है।
अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें