फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरकुलवा को 58.58 लाख की सौगात, सड़कें होंगी चकाचक

Wed, 30 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास से विकास कार्यों को मिली मंजूरी
विज्ञापन

विधायक निधि व अन्य योजनाओं से स्वीकृत हुई धनराशि
तरकुलवा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 अशोक नगर के विकास के लिए 58.58 लाख की सौगात मिली है। वार्ड की सड़कों को बेहतर बनाने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयास से आठ विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसके लिए विधायक निधि व शासन की ओर से लगभग 50,58,400.00 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
नगर पंचायत तरकुलवा में कुल 15 वार्ड हैं, इनमें से वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर का आधा हिस्सा परसौनी व धूसी तथा वार्ड नंबर 15 अशोक नगर बसंतपुर यानी कुल डेढ़ वार्ड रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। जबकि अन्य सभी वार्ड पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पिछले काफी दिनों से वार्ड नंबर 15 अशोक नगर की सड़कें जर्जर और जल निकासी की व्यवस्था बदहाल थी। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक संजय चौरसिया ने काफी गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत रुचि लेकर विधायक निधि से 58,58.400 लाख की धनराशि को स्वीकृत कराया है।
विज्ञापन

इससे स्वामीनाथ के घर से मेन रोड (पीडब्ल्यूडी रोड) तक नाली निर्माण लागत रु 7,01,000.00, बलिराम सोखा के घर के पूरब नहर तक नाली व खड़ंजा निर्माण लागत रु 13,32,000.00, मुक्तिनाथ के घर के पीछे कुबेर कोटेदार के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण लागत 56,400.00, सुखारी कुशवाहा के घर से बुद्धराम कुशवाहा के गोठा तक सीसी सड़क व नाली निर्माण लागत रु 5,35,000.00, हृदयानंद गोंड के घर से भरत कुशवाहा के खेत तक सीसी सड़क व नाली निर्माण लागत 6,87,000.00, रामायण कुशवाहा के घर से सुदामा कुशवाहा के घर तक डीह बाबा के स्थान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण लागत 6,87,000.00, सिंहासन शर्मा के घर से रवींद्र गोंड के घर तक तथा काशीनाथ कुशवाहा के गोठा तक सीसी सड़क व नाली निर्माण लागत 8,65,000.00 और फुलेना कुशवाहा के गोठा से जगदीश कुशवाहा के गोठा तक मिट्टी व खड़ंजा निर्माण लागत 9,95,000.00 निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इसके अलावा नगर पंचायत की ओर से इस वार्ड में देवरिया-कसया मार्ग से शंकर कुशवाहा का मकान होते हुए गुड्डू कुशवाहा के मकान के आगे तक इंटरलॉकिंग, सीसी सड़क, नाली निर्माण व पथ प्रकाश कार्य एवं डीह बाबा स्थान से दक्षिण शंकर कुशवाहा का घर होते हुए सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण व पथ प्रकाश की व्यवस्था कराया जाना है। इन निर्माण कार्यों से काफी समय से बदहाल सड़कों और जल भराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। जिससे लोगों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सके। - जनार्दन कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष तरकुलवा
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अशोक नगर में स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा, जिससे लोगों को इसका समुचित लाभ मिल सके। - सुरेंद्र चौरसिया, विधायक रामपुर कारखाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें