फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेतहाशा बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Sun, 01 Sep 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। तेज धूप व भीषण गर्मी के बीच देसही देवरिया क्षेत्र में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। उनकी शिकायतों को जिम्मेदार ओवरलोडिंग की दिक्कत कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। शुक्रवार को दिन और रात हुई कटौती शनिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


देसही देवरिया क्षेत्र में शुक्रवार दिन और रात में हुई बिजली कटौती शनिवार को भी जारी रही। तेज धूप व भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार ने अठारह घंटा सप्लाई का आदेश दिया है। लेकिन, यहां दस घंटा भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

उधर, निगम के कर्मचारियों का कहना है कि इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को कुशीनगर के कसया डिवीजन से बिजली सप्लाई मिलती है। यहां से हेतिमपुर नगर पंचायत के अलावा पूरे ब्लॉक क्षेत्र की सप्लाई होती है। बाद में चलकर रामपुर कारखाना के पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी इमिलिया से जोड़ दिया गया। पहले कसया से इमिलिया के लिए जो हाई वोल्टेज सप्लाई का तार लगा था, उसकी क्षमता बढ़ाए बिना ही पांडेय चक को जोड़ कर 33 हजार की सप्लाई शुरू कर दी गई। तभी से देसही के उपभोक्ताओं को ओवर लोडिंग की दिक्कत शुरू हो गई। इमिलिया उपकेंद्र के कंट्रोल ट्रांसफार्मर से 11 हजार वोल्टेज आउट होने के बजाय 8: 30 - 9 हजार ही वोल्टेज बाहर हो पा रहा है। इससे दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


कोट
कसया से इमिलिया बिजली घर के लिए पहले तार दौड़ाए गए थे। बाद में पांडेयचक बिजली घर की सप्लाई भी तार की बिना क्षमता बढ़ाए उसी पर डाल दी गई। इससे ओवरलोडिंग और कटौती की समस्या बढ़ गई है। इसके लिए पहल की गई है। पांडेय चक को अलग करने के बाद राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-इरफानुल्लाह अंसारी, अवर अभियंता इमिलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें