तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बगल की रहने वाली एक किशोरी से कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कहा-सुनी होने लगी। इससे नाराज प्रेमी पैकेट में रखा कोई शक्तिवर्धक दवा खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में प्रेमिका उसको लेकर किसी तरह सड़क के पास पहुंची। उसने एक टेंपो को बुलाया और उससे लेकर सीएचसी तरकुलवा पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पाकर प्रेमी के परिजन और दोस्त सीएचसी पहुंच गए। वहां कई लोगों को देखकर प्रेमिका मौका पाते ही खिसक गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, फिर भी पता कर रहा हूं। संवाद