खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग गांवों में हुए विवाद में पुलिस ने 6 लोगों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस का कहना है जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश और मकान बंटवारे को लेकर सभी आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद भी सभी विवाद पर उतारू थे। शुक्रवार को सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में जमीनी विवाद को लेकर संदीप कुमार मौर्या पुत्र प्रमोद मौर्या पड़ोसी से उलझ रहे थे। वहीं शेरवां बभनौली गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र गेना विश्वकर्मा ने पत्नी से विवाद कर लिया था। जबकि बहादुरपुर गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र सूरज नारायण और टड़वा गांव निवासी अनूप चौहान पुत्र अनिल चौहान दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में पुरानी रंजिश को लेकर अपने पड़ोसियों से मारपीट कर लिया था। उधर, नरौली संग्राम गांव निवासी राहुल कुमार सिंह पुत्र स्व इन्द्रदेव सिंह और आंसू कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह मकान बंटवारा तथा जमीनी विवाद को लेकर आपस में उलझ गए थे। पुलिस ने सभी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस के समझाने के बाद भी आरोपी विवाद पर आमदा थे। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।