फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 33 केवीए मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 6 घंटे गुल रही 400 गांवों की बत्ती

Fri, 06 Sep 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए मेन लाइन बृहस्पतिवार को दिन में ब्रेकडाउन में रही। इससे 400 गांवों की बत्ती 6 घंटे गुल रही। इससे करीब पांच लाख से अधिक आबादी को प्रचंड गर्मी में मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


33/11 केवीए तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, बंजरिया फीडरों से जुड़े पथरदेवा, कंचनपुर, तरकुलवा, गुलहरिया, बंजरिया, गढ़रामपुर, सोन्हुला रामनगर, महुआपाटन, मुंडेरा बाबू, महुअवा बजराटार सहित दर्जनों कस्बों और करीब 400 से अधिक गांवों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। लेकिन, आजकल गर्मी बढ़ने के साथ ही तरकुलवा उपकेंद्र के मेन लाइन में अक्सर फॉल्ट, ब्रेकडाउन, इन्सुलेटर पंचर आदि समस्याओं से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को दिन में 10 बजे के करीब मेन लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इधर भीषण गर्मी में लोग त्राहि-त्राहि करने लगे। बिजली कटने का कारण जानने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्र के जेई के सीयूजी नंबर पर रिंग करने लगे। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। कुछ घंटे बाद इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। शाम 4 बजे के करीब बिजली आपूर्ति चालू हुई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें