फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या और प्रयागराज में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री राधेश्याम पटेल, रामछबीला यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार त्रिपाठी, सामंत कुमार मिश्र, रामईश्वर सिंह, राकेश शाही, विनोद सिंह, राजेश सिंह, नीलकंठ तिवारी, शिवगोविंद शर्मा, अभय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

महिला अधिवक्ता की रहस्यमयी मौत की उच्चस्तरीय हो जांच
देवरिया। अधिवक्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें कासगंज जिले में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की रहस्यमयी मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि महिला अधिवक्ता दिन भर कचहरी में रहकर विधि व्यवसाय कीं और शाम को उनका शव गोरहा नहर की रेखपुर माइनर में मिला। कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने में सरकार विलंब कर रही है, जो न्यायोचित नहीं है। इस दौरान जटाशंकर सिंह, अरविंद साहनी, राधेश्याम पाठक, काजी मो. आमीर, अनिल कुमार सिंह, अमर नाथ विश्वकर्मा, रजनीकांत पांडेय, सत्यनरायन यादव, अवधेश सिंह, आनंद राय, सुबाष मिश्र, शिव कुमार मणि, वरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें