फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंकज नामक युवक से नहीं बल्कि एक युवती से मिलने आए थे दोनों बदमाश

Sat, 31 Aug 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/बैतालपुर। विगत तीन दिन पूर्व गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर कस्बा स्थित एमबी काॅप्लेक्स के पास से नगरवासियों द्वारा पकड़े गये दो संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन पर लूटपाट, जान से मारने का प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। दोनों बासगांव थानाक्षेत्र के धुसूना के मूल निवासी के रूप में पहचान हुई। वहीं इस मामले में यह भी चर्चा है कि उक्त दोनों बदमाश एक निजी काॅप्लेक्स बैतालपुर स्थित काल सेंटर में कार्यरत एक रिश्तेदार युवती से मिलने आए थे।
विज्ञापन




बता दें कि बुधवार की शाम गौरीबाजार थानाक्षेत्र के जमुना मोड़ के पास पुलिस के मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस भले ही उच्च अधिकारी पीठ थपथपा रहे हो। लेकिन सच्चाई जानने के बाद उनके भी होश उड़े हुए हैं। वहीं पुलिस उच्च अधिकारी भी इसे स्वीकारने लगे हैं कि उन्हें संदिग्ध हाल में देखने के बाद लोगों की सूचना पर दबोचा गया। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने गोरखपुर जनपद के बासगांव का निवासी बताया। उनके अनुसार दोनों बैतालपुर में पंकज नाम के एक युवक से मिलने बात बताई है। पुलिस टीम पंकज नाम के युवक की तलाश भी तेज कर दी। लेकिन पंकज नाम का इस्तेमाल पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए किया गया था। सच्चाई अब धीरे धीरे सामने आने लगा है कि वे बदमाश किसी पंकज नाम के युवक से नहीं, बल्कि एक युवती से मिलना था।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि बैतालपुर नगर में ही दिखे दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी सादे वर्दी में मौजूद सिपाही ने लोगों के साथ मिलकर किया। रही बात प्रेसनोट में मुठभेड़ की तो मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें