तरकुलवा। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया और गांव में मुनादी कराई।
पुलिस के अनुसार, नारायणपुर गांव निवासी स्कंद यादव उर्फ सत्या पर एक किशोरी के अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद से ही वह वांछित चल रहा है। कोर्ट के निर्देश पर दरोगा अजहर अब्बास जैदी ने पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में कुर्की का नोटिस चस्पा कराया। संवाद