फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 50 और 100 मीटर दौड़ में अर्पिता सिंह को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा में बेसिक शिक्षा बाल क्रिया प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

प्राथमिक और जूनियर स्तर के छा-छात्राओं ने लिया हिस्सा
देवरिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हाटा क्षेत्र स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय भट्जमुआंव में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा बाल क्रिड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50 और 100 मीटर दौड़ में अर्पिता सिंह प्रथम, खुशी राजभर द्वितीय, दो सौ मीटर में प्रीति सिंह प्रथम, 400 मीटर में नित्या राजभर प्रथम, रुपा यादव द्वितीय, लंबी कूद में अर्पिता सिंह प्रथम, रोशनी राजभर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने छात्र-छात्रओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेल के माध्यम से भी उच्च स्तर की उपलब्धि हासिल की जा सकती है। निर्णायक मंडल में गनेश यादव, श्रीराम हरिजन, पवन कुमार यादव, सुधेश्वर कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम में केके वर्मा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, नरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, सधांशु शर्मा, सुजाता तिवारी, अमरेंद्र कुमार राय, अजय सिंह, धनंजय तिवारी आदि शामिल रहे। संचालन संचालन व्यायाम शिक्षक संजय तिवारी और धन्यवाद प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें