फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य ठप कर दिया। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा। हड़ताल से दो दिन से न्यायिक कार्य ठप है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, मंत्री आनंद किशोर मिश्रा व दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचीज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अलग-अलग बैठक कर सर्वसम्मति से विरोध प्रकट करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, कासगंज में मृतक महिला अधिवक्ता के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति व सरकारी नौकरी देने की मांग की। अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कचहरी चौराहे पर पहुंचे, वहां से कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के चेंबर के सामने प्रदर्शन करने लगे।
देर तक किसी अधिकारी द्वारा ज्ञापन नहीं लिए जाने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। उसी समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो अधिवक्ता उग्र हो गए। अधिवक्ताओं के तेवर देख एडीएम वित्त एवं राजस्व तत्काल अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे और ज्ञापन लिए। इस मौके पर सिंहासन गिरी, संजय कुमार मिश्र, राम चीज यादव, आनंद किशोर मिश्रा, सुभाष चंद्र राव, मनोज मिश्रा, राधाकांत शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें