फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरतालिका तीज पर भी बिजली नहीं रहने से रातजगा करने को विवश हुईं महिलाएं

Sun, 08 Sep 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़रामपुर। हरतालिका तीज व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास रखते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं, लेकिन इस दिन भी बिजली नहीं रहने से महिलाएं परेशान हुईं। शुक्रवार हरतालिका तीज व्रत के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रहते हुए उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण रात भर रातजगा करने को विवश हुईं।
विज्ञापन

आए दिन ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते गांव के लोगों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। आए दिन बिजली के खराबी के कारण इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। अगर गांव में बिजली सही से मिल जाए तो पढ़ाई करने में सहूलियत होगी। गढ़रामपुर के संजय वर्मा, विनोद, रोहित, मुरारी, अभिषेक वर्मा, मनोहर गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर और विद्युत संचरण व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने कारण बिजली ट्रिप करती है। हल्की हवा और बारिश होने पर भी बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है फिर घंटों गुल रहती है। शिकायत करने पर विभागीय जेई को फोन करने पर तकनीकी फॉल्ट और ट्रिपिंग बताकर सुधार कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें