देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से आगामी त्योहारों को देखते हुए मुंबई तक चलने वाली कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अप व डाउन ट्रेन में भी बढ़ेगी एक-एक बोगी तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 नवंबर से नौ दिसंबर तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह अप ट्रेन भटनी रेलवे स्टेशन पर शाम को 6:35 बजे एवं डाउन ट्रेन सुबह 7:35 बजे यात्रियों को मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनंसपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए मुंबई से गोरखपुर व छपरा जाने वाली ट्रेनों में बोगी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 नवंबर से 07 दिसंबर, तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं गोरखपुर से 25 नवंबर से नौ दिसम्बर तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 नवंबर से नौ दिसंबर तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह अप ट्रेन शाम को 18:35 बजे भटनी से होकर छपरा जाएगी। वहीं छपरा से 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह ट्रेन सुबह में 7:35 बजे भटनी पहुंचेगी और यहां से मुड़कर वाराणसी होते हुए लोकमान्य टर्मिनस पहुंचेगी।