फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू संदिग्ध नया एक मरीज मिला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में एक डेंगू संदिग्ध नया मरीज मिला है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। इस समय वार्ड में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डेंगू को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सर्वे कर लार्वा के सोर्स को समाप्त करने को कहा गया है, लेकिन जिले में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। इसमें गैर प्रांत से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है।
बरियारपुर क्षेत्र का युवक गुजरात के सूरत में रहकर काम करता है, जहां वह बुखार, सिर दर्द से पीड़ित हो गया। दवा लिया तो कुछ आराम मिला। दो दिन बाद फिर दिक्कत होने लगी। इसके बाद 19 अगस्त को गांव आने के लिए निकला। 20 अगस्त को घर पहुंच गया। यहां निजी अस्पताल में इलाज और जांच कराई। आराम नहीं मिलने पर रविवार की शाम को मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जबकि वार्ड में पहले से भर्ती अन्य चार मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में डेंगू के संभावित एक मरीज को भर्ती किया गया है। वार्ड में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें