फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नए सत्र में प्रवेश के लिए तैयारी पूरी, आज से होगा ऑल इंडिया कोटे का दाखिला

Tue, 27 Aug 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2024 में छात्रों के दाखिला के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रवेश समिति का गठन कर दिया गया है। छात्रों के मेडिकल के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दाखिला में सहयोग के लिए कार्यालय सहायकों व अन्य कर्मचारियों को नामित कर दिया गया है। मंगलवार से ऑल इंडिया कोटे को छात्रों का प्रवेश शुरू होगा, जबकि प्रदेश के कोटा से दाखिला 29 अगस्त से होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। इसमें ऑल इंडिया कोटा की 15 और प्रदेश कोटा की 85 सीटे हैं। काउंसिलिंग में जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित हुआ होगा। उनका प्रवेश लिया जाए। ऑल इंडिया कोटे के छात्र मंगलवार से आने लगेंगे। यहां छात्रों को प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वरिष्ठ सहायक के नेतृत्व में कर्मचारी छात्रों के कागजों पूरा कराएंगे। इसके बाद कार्यालय हाल में मेडिकल टीम के सामने प्रस्तुत होकर मेडिकल परीक्षण कराना होगा। यहां कार्रवाई पूरी होने के बाद काउंसिल हाल में प्रवेश समिति के सदस्यों द्वारा उनके प्रमाण पत्रों सहित अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद उनका प्रवेश किया जाएगा।

ये हैं प्रवेश समिति में
मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने प्रवेश समिति गठित कर दी है। इसमें नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी फार्माकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर को सौंपी गई है। जबकि पैथाेलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रितिका जायसवाल, कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक आचार्य डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, माइक्रोबायोलाॅजी के सहायक आचार्य डॉ. प्रांशु पांडेय को समिति का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


छात्रों को कराना होगा मेडिकल
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के छात्रों को पांच विभागों के डॉक्टरों से मेडिकल कराना होगा। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, मानसिक रोग शामिल है। जबकि छात्राओं को स्त्री रोग विभाग में भी मेडिकल कराना होगा।

इन कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों का फार्म भरने से लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी कराने के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें वरिष्ठ सहायक अजीत पाल गौतम, वेतन विभाग के पटल सहायक शुभम जायसवाल, छात्र अनुभाग के पटल सहायक अनुराधा गुप्ता, लेखा अनुभाग के मुकेश वर्मा, बायोकेमेस्ट्री के पटल सहायक कृष्णा गुप्ता के अलावा एमपीडब्लू विद्या सागर, धर्मेश दूबे को शामिल हैं।
कोट
एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के प्रवेश के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कमेटी गठित कर दी गई है। मंगलवार से ऑल इंडिया कोटे के छात्रों का दाखिला शुरू हो जाएगा। 29 अगस्त से प्रदेश कोटे का प्रवेश होगा।
विज्ञापन

-डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें