फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Mass Murder: दहशत में गांववाले... कड़े पहरे में कैसे मनेगी दुर्गा पूजा; प्रतिमा स्थापना को लेकर संशय

Sun, 15 Oct 2023 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

नवरात्र में देवरिया के फतेहपुर गांव में प्रतिमा स्थापना को लेकर संशय बना है। शनिवार को गांव के बाहर भटौली गांव निवासी नगीना निषाद पहुंचे। वह मोपेड से घर-घर जाकर सब्जी बेचते हैं। गांव के मोड़ पर पुलिस का पहरा देख लौट गए। उन्होंने कहा कि हर मोड़ पर पुलिस जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
Deoria Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के फतेहपुर गांव के गई घरों में रोजमर्रा की चीजें नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। घटना के बाद से ही गांव में फेरी वाले भी नहीं आ रहे हैं। गांव में दहशत है। पुलिस के कड़े पहले के बीच रोजमर्रा के सामान भी न मिल पाने से लोगों को नवरात्र का पर्व फीका पड़ने की आशंका सताने लगी है। 
विज्ञापन


रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र में गांव में प्रतिमा स्थापना को लेकर संशय बना है। शनिवार को गांव के बाहर भटौली गांव निवासी नगीना निषाद पहुंचे। वह मोपेड से घर-घर जाकर सब्जी बेचते हैं। गांव के मोड़ पर पुलिस का पहरा देख लौट गए। उन्होंने कहा कि हर मोड़ पर पुलिस जांच कर रही है। 

ऐसे में गांव में जाने पर भय बना है। घटना के 12 दिन बीतने के बाद भी हालात सामान्य नहीं देख रहे। बच्चों का खिलौना बेचने वाले भी गांव में नहीं जा रहे। अभयपुर गांव की महिला प्रभावती देवी ने कहा कि लेहड़ा और अभयपुर टोलों पर दो जगह दुर्गापूजा में पंडाल में प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए है, घरों पर महिला और बच्चे हैं। इस बार नवरात्र में देवी पंडाल सजाया जाना मुश्किल लग रहा है। जमीन को लेकर हुए सामूहिक हत्याकांड में पूरे गांव के लोग पिस रहे हैं।

देवेश ने नम आंखों से किया पितृ विसर्जन
फतेहपुर के लेड़हा टोला के एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में शनिवार की श्राद्ध का अंतिम संस्कार देवेश ने भावुक क्षणों में किया। अमावस्या के दिन उसने बरखी कर पितृ विसर्जन किया। शुक्रवार को ब्रह्मभोज के दौरान गांव में देवेश के रिश्तेदार और नेताओं की भीड़ लगी रही। शनिवार की सुबह देवेश पुलिस सुरक्षा में गांव पहुंचा। 

 

आचार्यों ने विधि-विधान से दान-पुण्य कर शांति के लिए पूजन-अर्चन किया। इस दौरान देवेश की आंखें कई बार भर आईं। रुंधे गले से देवेश ने कहा कि क्रिया-कर्म के बाद अब परिजनों की हत्या में शामिल लोगों पर कार्रवाई के शासन-प्रशासन के लोगों से मुलाकात करेगा। 

प्रेम यादव के घर शांति पाठ में जुटे लोग
फतेहपुर के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के घर अभयपुर में शनिवार को शांति पाठ का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के आचार्यों ने मृतक प्रेम यादव के घर करीब चार घंटे तक शांति पाठ कराया। इस दौरान सिसकियों के बीच कार्यक्रम में उनके परिजन शामिल हुए। गांव में हर चप्पे पर तैनात पुलिस बल को देख परिवार के लोग ब्रह्मभोज के दिन सगे-संबंधियों के जुटने को लेकर संशय में हैं।

 

अभयपुर गांव में सुबह नौ बजे मृतक प्रेम यादव के घर गायत्री परिवार के आचार्य पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से गायत्री मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराकर शांति पाठ कराया। इस दौरान परिवार के लोग कई बार भावुक होकर रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

गांव के बाहर पुलिस बाकायदा पूछताछ के बाद ही प्रेम यादव के घर लोगों को जाने दे रही है। इस दौरान मोहल्ले के घरों से कम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर बाद तक चले कार्यक्रम को देख पुलिस दरवाजे पर जमी रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें