फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Mass Murder: सत्यप्रकाश दूबे और परिवार के कत्ल में 10 और नाम आए सामने, काल डिटेल से चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 15 Oct 2023 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

फतेहपुर हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद सहित अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपी पल-पल ठिकाना बदलते जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में पुलिस गोरखपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ जनपदों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Deoria Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के फतेहपुर के लेड़हा टोला में सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या में पुलिस ने 10 और आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी इसी गांव के हैं। इसमें से ज्यादातर आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को लेड़हा टोले में प्रेम यादव की हत्या की सूचना पर पहुंची भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी किरन, बेटियों सलोनी, नंदनी और पुत्र गांधी की हत्या कर दी थी। हमले में अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में सत्यप्रकाश की बड़ी बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

मामले में अभी तक 17 नामजद और पांच अज्ञात की पहचान कर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब भी 45 अज्ञात और 10 नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव के करीब 40 से अधिक लोगों के मोबाइल काल डिटेल पुलिस खंगाल चुकी है। इसके जरिए पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस ने गहनता से पड़ताल की है। फुटेज में पुलिस को कुछ संदिग्ध चेहरे मिले हैं। जिनके बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई है। इन सभी के बारे में गहना से पड़ताल करते हुए इनकी लोकेशन भी निकाली गई है। किन-किन लोगों से इनकी वार्ता हुई है, इसकी भी जानकारी जुटाई है। 

इसमें से दस ऐसे अज्ञात लोग चिह्नित हुए हैं जिनकी मौजूदगी घटनास्थल पर होने की बात सामने आ रही है। घटना के दिन से ही ये सभी गांव छोड़ कर फरार हैं। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो घटना में नामजद हैं और उनके बेहद करीबी हैं। 

 

इसमें वह भी व्यक्ति शामिल है जिसने मोबाइल फोन पर घटना के बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी। इसे पुलिस गंभीरता से ले रही है, क्योंकि फोन करने वाले की वजह से ही इतनी बड़ी भीड़ जुट गई और वारदात हो गई।

 

21 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस विवेचना तेजी से कर रही है। अज्ञात आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। जल्द से जल्द इन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।- संकल्प शर्मा, एसपी

गोरखपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में तलाशे जा रहे फरार आरोपी
फतेहपुर हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद सहित अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपी पल-पल ठिकाना बदलते जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में पुलिस गोरखपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ जनपदों में दबिश दे रही है। आरोपी घटना के बाद से ही मोबाइल बंद फरार हैं। मोबाइल ऑन नहीं होने से उनकी सटीक लोकेशन पता नहीं लग पा रही है।
 

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने सत्यप्रकाश दूबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस की है। जिसमें से गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्र उर्फ पट्टू सहित 21 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस छह नामजद की तलाश में गोरखपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में कई स्थानों पर छापा मार चुकी है।
विज्ञापन

घटना में नामजद आरोपी लगातार ठिकाना बदलते जा रहे है। जिसके कारण पुलिस को उन तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, हालांकि पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तार का दावा कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अज्ञात में से अबतक कुल 15 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें