फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में बड़ा हादसा: दो मंजिला जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर पति-पत्नी और बेटी की मौत

Mon, 19 Sep 2022 10:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

Deoria : शहर के अंसारी रोड पर स्थित एक व्यवसायी का जर्जर मकान सोमवार भोर में गिर गया। मकान में किराए का कमरा लेकर रहने वाले पति-पत्नी और बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
1 of 5
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां शहर के अंसारी रोड पर स्थित एक व्यवसायी की जर्जर मकान सोमवार की भोर में गिर गया। मकान में किराए का कमरा लेकर रहने वाले पति-पत्नी और बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
व्यवसायी सत्य प्रकाश बरनवाल की काफी पुरानी जर्जर दो मंजिला मकान अंसारी रोड पर है। जर्जर मकान में काफी समय से दिलीप (35) पुत्र गोपाल पत्नी चांदनी (30) रहते है। दोनों मजदूरी का भरण पोषण करते थे।

 

4 of 5
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार की रात पति, पत्नी और चांदनी (2) नीचे तल के कमरे में एक साथ सोए थे। इसी दौरान भोर में अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे तीनों दब गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और डायल 112 को सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में आला अफसरों को जानकारी। मौके पर एसपी संकल्प शर्मा, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित अन्य मौके पर दमकल के साथ पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने जेसीबी के सहायता से करीब दो घंटे के प्रयास के बाद तीनों को  बाहर निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें