फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी हत्याकांड में हुआ खुलासाः मृतिका के भाई का आरोपी की बहन से था प्रेम प्रसंग, इसी वजह से हुई थी हत्या

Fri, 26 Mar 2021 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया

सार

- सुनील ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या
- दोनों आरोपियों ने उगले राज, बरामद हुआ हथियार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक माह से पुलिस के लिए चुनौती बना खुशी हत्याकांड का शुक्रवार को मदनपुर पुलिस और एसओजी ने खुलासा कर दिया। पकड़े गए गांव के ही दो आरोपियों ने किशोरी की हत्या की थी। खुशी के भाई का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते आरोपी ने अपने मित्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मदनपुर थाने में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 23 फरवरी को मदनपुर थाना क्षेत्र के भिटहां गांव के बागीचे में इसी गांव किशोरी खुशी चौहान की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले में उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। 

घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम को शुक्रवार की सुबह अहम सुराग मिला तो कुसुमा गांव के पास से दो युवक को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान भिटहां गांव निवासी सुनील चौहान और परमहंस चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने खुशी हत्या कांड के बारे में जब सुनील चौहान से पूछताछ किया तो उसने हत्या का राज उगल दिया। 
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का 2 वर्ष पूर्व मृतका के भाई से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर विवाद हुआ तो खुशी का भाई गुजरात नौकरी करने चला गया था। घटना से दो माह पूर्व खुशी का भाई गांव आया था। जिससे पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर चर्चा गांव में होने लगी। इसको लेकर मन में आक्रोश भड़क गया और बदला लेने की नीयत से खुशी को ही मार डालने की योजना बना लिया। 

घटना के दिन गांव के बाहर अकेले घास काटने के लिए खुशी गई तो मुझे जानकारी मिली। अपने साथी परमहंस चौहान के साथ दाव लेकर गेहूं के खेत में पहुंचा और गला रेत कर हत्या कर दिया। हम लोगों द्वारा वहां से जाते वक्त गांव के पास मार्ग के किनारे खोदी गयी पाइप लाईन की नाली में धारदार हथियार को छुपा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कर लिया है।घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभूदयाल सिंह, दरोगा संतोष कुमार यादव, अरविंद कुमार आदि पुलिसकर्मी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें