फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फोटो डालना युवक को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर फोटो डालना युवक को पड़ा महंगा
विज्ञापन

बघौचघाट। फर्जी आईडी बनाकर एक महिला का फोटो शेयर करना एक युवक को महंगा पड़ा गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति जीवकोपार्जन के लिए वर्षों से विदेश में रहते हैं। पति से बात करने के लिए महिला ने एक रिश्तेदार को अपना मोबाइल रिचार्ज के लिए दिया। मोबाइल में महिला के अर्धनग्न फोटो को किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर शेयर कर दिया। इसे देखकर महिला के गांव वालों ने जानकारी दी। महिला क ी तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने युवक के विरूद्ध आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इस बावत एसओ राममोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पकड़कर क्राइम ब्रांच को सौप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें