फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता से 20 मिनट में मिली अपहृत बालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ढूंढी 20 मिनट में अपहृत बालिका
विज्ञापन

एसपी ने सूचना मिलते ही मातहतों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में ननिहाल आई एक पांच साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने पर एसपी ने मातहतों को निर्देश दिए। नतीजा यह हुआ कि अपहर्ता बच्ची को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 20 मिनट में बच्ची को बरामद कर परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव निवासी विवेक ने एसओ बनकटा को सूचना दिया कि गांव के केवल कुशवाहा की नतिनी श्वेता का अपहरण हो गया है। एसओ ने एसपी को अवगत कराते हुए तत्काल पीआरवी को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि लाल रंग की बोलेरो से पांच साल की श्वेता कुशवाहा का अपहरण कर लिया गया है। पीड़ित परिवार के बताए अनुसार सक्रिय पीआरवी दस्ते ने 20 मिनट के भीतर मंझरिया टोले के पास श्वेता को सड़क किनारे रोते हुए खोज निकाला और परिवारवालों को सौंप दिया। एसओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि श्वेता कुशवाहा पुत्री संतोष कुशवाहा भोरे, गोपालगंज बिहार की रहने वाली है। वह अपने नाना केवल कुशवाहा के घर रघुनाथपुर रह रही थी। बच्ची कुछ भी नहीं बता पा रही है। अपहरण क्यों किया गया, इसके बारे में भी परिवारवालों को कोई जानकारी नहीं है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पीआरवी दस्ते में शामिल मुहर्रम अली और अरविंद पांडेय को पुरस्कृत करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें