फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम से रुद्रपुर महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
रुद्रपुर महोत्सव के दौरान मंच पर सांस्कृतक़र कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम से रुद्रपुर महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

शहीद के पिता और राज्यमंत्री ने की शुरूआत
सांस्कृतिक और खेल का हुआ आयोजन
माटी के कलाकारों का रहा जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के मैदान पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रुद्रपुर महोत्सव का आगाज हुआ। माटी के कलाकारों ने मंच से जलवा बिखेर लोगों की वाही लूटी। महोत्सव की शुरूआत शहीद रामसहाय मिश्र के पिता रामबड़ाई मिश्र, ज्योतिष प्रकाश सिंह के पिता रामप्रसन्न सिंह और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने शहीदों के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस दौरान एनसीसी और स्काउट के छात्रों ने अतिथियों को मार्च पास्ट की सलामी दी।
खेल मैदान पर अतिथियों ने आसमान में गुब्बारा उड़ा कर खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत की। राज्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव के मंच ने रुद्रपुर के माटी के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। खेल, गायन, कला और वाद विवाद के क्षेत्र में प्रदेश सरकार प्रतिभावान लोगों को जगह दे रही है। महोत्सव के दौरान सतासी इंटर कॉलेज के मैदान पर फुटबॉल खेला गया। बेसिक परिषद और प्राईवेट स्कूल के छात्रों ने कबड्डी, वालीबॉल और कुश्ती में दमखम दिखाया। राज्यमंत्री ने दिव्यागों में इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल वितरित की। इस दौरान एसडीएम रामबिलाश, प्रशिक्षु एसडीएम संजीव उपाध्याय, प्रबंधक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, बीईओ गोपालशरण मिश्र, सीओ दिनेश कुमार, ईओ उपेंद्रनाथ सिंह, वीरेंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉ. चंद्रभान वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों की नम हुईं आंखें
महोत्सव के दौरान जब वक्ताओं ने गनियारी गांव के शहीद ज्योतिष प्रकाश सिंह और पड़री मिश्र के राम सहाय मिश्र की वीरगाथाओं को याद किया तो उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं। वह शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के दौरान भावुक हो गए। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने दोनों शहीदों के नाम से उनके गांव में शहीद स्मृति द्वार बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा
रुद्रपुर महोत्सव के मंच पर नगर सहित क्षेत्र के स्कूल से आए छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नगर के परिषदीय स्कूलों के अलावा प्रत्युष बिहार, उदय अकादमी, बंगाल ब्लूमर्स, सेंट जेवियर्स, महाराणा प्रताप, श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला कॉलेज, रामजी सहाय पीजी कॉलेज, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, सतासी इंटर कॉलेज, डीएम इंटर, कन्हौली इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार के छात्रों की शानदार प्रस्तुति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें