सीआईबी ने देवरिया के सिंधी मिल कालोनी से पकड़ा टिकट दलाल।
- फोटो : DEORIA
सीआईबी ने पकड़ा टिकट दलाल
सिंधी मिल कॉलोनी का रहने वाला है विशाल गुप्त
फरार साथी की तलाश में जुटी है सीआईबी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीआईबी टीम ने शुक्रवार को सिंधी मिल कॉलोनी में छापा मारकर एक टिकट दलाल को पकड़ा। उसके पास से ई-टिकट, रुपये और अन्य सामान बरामद हुआ। सीआईबी टीम को टिकट दलाल के एक फरार साथी की तलाश है।
भटनी सीआईबी टीम के प्रभारी संजय राय, एएसआई दिलीप सिंह, महेंद्रलाल श्रीवास्तव, कांस्टेबल सुनील यादव, अभिषेक भारती ने देवरिया पोस्ट के सहयोग से शुक्रवार को सिंधी मिल कॉलोनी में छापा मारा। यहां से टिकट दलाल विशाल गुप्त उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आईसीआरटी पर फर्जी पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए 41 ई-टिकट बरामद किया। इसकी कीमती 59078 रुपये है। उसके पास से रेलवे आरक्षित काउंटर से बना दो टिकट, एक मोबाइल और 100 रुपये बरामद किया। मामले में टीम को उसके एक साथी की तलाश है। उसके बारे में टीम को पूरी जानकारी मिल गई है। विशाल गुप्त ने बताया कि वही ग्राहक खोजकर लाता है। सीआईबी टीम प्रभारी संजय राय ने बताया कि विशाल प्रतिबंधित एएनएमएस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था। प्रति व्यक्ति 500 से एक हजार रुपये ज्यादा लिया जाता है। दोनों कोई दुकान न चलाकर मोबाइल से ही ऑर्डर लेने और टिकट बनाने का धंधा करते थे। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।