फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बेंचने से मना किया तो रूम पार्टर ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा बेचने से मना किया तो रूम पार्टर ने पीटा
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी मोहल्ले का रहने वाला है पीड़ित, लखनऊ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले बी. फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र को लखनऊ में रूम पार्टनर ने बेल्ट से पिटाई की है। उसका दोष बस इतना है कि रूम पार्टनर के अनैतिक कार्य का विरोध कर रहा है। जिंदगी का सवाल बताते हुए पीड़ित छात्र ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। न्यू कॉलोनी मोहल्ला निवासी अस्मित तिवारी लखनऊ के एक कॉलेज में बी-फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र है। उसका कहना है कि हास्टल में उसका एक साथी रहता था। वह कॉलेज में लाकर गांजा बेचता था। मुझे भी साथ देने के लिए कहता था। मैंने उसकी बात नहीं मानी तो प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद बाहर जाकर किराए का कमरा लिया। वहां पहुंचकर उसने बेल्ट से जमकर पिटाई की। अस्मित का कहना है कि पिता विदेश में रहते हैं और घर मां रहती हैं। अकेला होने के नाते मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं। उसने मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि आरोपी के रिश्तेदार ही कॉलेज के प्राक्टर हैं। इसलिए शिकायत के बाद भी उसका कुछ नहीं हो रहा है। उसके कई रिश्तेदारों के कॉलेज हैं। उसने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करते हुए कोर्स पूरा कराने की बात कही है। अस्मित तिवारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें