फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में हुए रेल हादसे में भलुअनी के ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
भलुअनी के फुलवरिया लाला निवासी और मृतक शत्रुघ्न यादव - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

फुलवरिया लाला गांव पहुंचा शव, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के फुलवरिया लाला गांव निवासी और ठेकेदार शत्रुघ्न यादव उर्फ भुआली(35) पुत्र स्व.लालजी यादव का मध्यप्रदेश के इटारसी पिपरहिया जंक्शन के समीप हुए रेल हादसे में मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। वह अपने काम पर वापस बेंगलुरु जा रहे थे।
फुलवरिया लाला गांव निवासी स्व.लालजी यादव के सात संतानों में शत्रुघ्न यादव पांचवे नंबर के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार वह बेंगलुरु में ठेकेदारी करते थे। जो 24 दिसंबर को काम पर वापस बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकले। जो ट्रेन से देवरिया-छपरा और बाया बेंगलुरु के लिए निकले थे। इसी बीच इटारसी के पिपरहिया जंक्शन के समीप 24 दिसंबर को हुए ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना जीआरपी ने परिजनों को दिया। शत्रुघ्न के मौत की खबर मिलते ही पत्नी संध्या पछाड़ खाकर गिर पड़ी। जबकि मां कलपाती का रो-रो कर बुरा हाल था। दरवाजे पर एंबुलेंस से शव पहुंचने पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शत्रुघ्न के पुत्री प्रतिभा (12), पुत्र प्रतीक (9), अविनाश (6) और अंशिका (2) दरवाजे पर आने जाने वालों को निहार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
ममेरी बहन की शादी में आया था गांव
भलुअनी। शत्रुघ्न यादव उर्फ भुआली अपने ममेरी बहन की शादी में गांव आए थे। परिजनों का कहना है कि बीते 11 दिसंबर को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गुद्दी जोर धुसवां निवासी और मामा केदार यादव की पुत्री गिरजा की शादी में आया हुआ था। उसे क्या पता था कि शादी के बहाने काल उसे खींच लाया है। शत्रुघ्न की मौत से गांव मर्माहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें