फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना के शामपुर स्थित इंटर कॉलेज का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। शुक्रवार को विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। इससे कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए। प्रधानाचार्य ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामपुर कारखाना के शामपुर चौराहा स्थित किसान इंटर कॉलेज को बंद कर स्टाफ के लोग चले गए। रात में चोर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर घुस गए। कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर उसमें लगा इंवर्टर, बैट्री, कंप्यूटर, डिवाइस, सीसीटीवी कंट्रोलर, मशीन सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। शुक्रवार को विद्यालय खुलने के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए। प्रधानाचार्य शोएब अहमद ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि एक लाख से ज्यादा के उपकरण चोरी हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस संबंध में रामपुर कारखाना के एसओ राजेश ने बताया कि विद्यालय में चोरी की वारदात हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें