फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से निकल रही महिला से 40 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से निकल रही महिला से 40 हजार की लूट
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने भीड़ में सरेराह घटना को दिया अंजाम
नाकेबंदी कर पुलिस ने की छानबीन, लूट की घटना से इनकार
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सेखौना चौराहा स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर जा रही एक महिला ग्राहक को बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की शाम लूट लिया। मौके पर ही महिला बेसुध हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रामपुर पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के विशुनपुर गांव की रहने वाली शकुंतला देवी पति के साथ बृहस्पतिवार को सेखौना चौराहा स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा पर रुपये निकालने गई थीं। साढ़े तीन बजे के करीब 40 हजार रुपये निकालकर बैंक की शाखा से बाहर निकलीं। उनके बाहर निकलते ही बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। शकुंतला के हाथ से रुपये से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। महिला चिल्लाने लगी और थोड़ी ही देर में वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। पति भी शोर मचाने लगा। दिनदहाड़े हुई वारदात से लोग सन्न रह गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महुआडीह और पांडेयचक सहित कई जगह नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं पाए। इस संबंध में एसओ रामपुर कारखाना राजेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने लूट की घटना से इन्कार किया। बताया कि दो बदमाश एक महिला को दो लाख रुपये बोलकर कागजों से भरा थैला थमा दिए। महिला के पास रखे 40 हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें