फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका युवक का शव
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के करमाजीतपुर गांव के पास शव मिला
युवक के पेट में मारी गई है गोली, शव के पास कारतूस मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/गौरीबाजार। रविवार को घर से लापता युवक की लाश सोमवार को करमाजीतपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर लहूलुहान हाल में मिला। गोली मारकर उसकी हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया था। शव के पास से 315 बोर का कारतूस भी बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करमाजीतपुर गांव के लोग सोमवार की सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो रेलवे लाइन पर युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक के पेट में गोली मारी गई है। शव के पास 315 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ। सूचना पर शव को देखने वालों की भीड़ जुट गई थी, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर पाया। गौरीबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। आसपास के गांवों में मृतक का फोटो भेजा गया। शाम को टेंगरगढ़ी गांव निवासी रामधारी यादव ने थाने पहुंचकर शव की पहचान अपने बेटे जयराम यादव (42) के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि जयराम रविवार को घर से लापता हुआ था। इस बाबत गौरीबाजार एसओ विनय सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन पर शव मिला था। देर शाम इसकी पहचान कर ली गई है। जयराम को गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर घटना का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वहीं, सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह यादव ने बताया कि मौके पर जाकर जांच-पड़ताल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें