फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घायल कर भाग चोर, नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को जख्मी कर नकदी-जेवरात ले भागे चोर
विज्ञापन

गौरीबाजार के विक्रम विशुनपुर गांव का है मामला
पीड़ित महिला ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव में रविवार की रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर चुरा लिए। मकान मालिक महिला ने एक चोर को पकड़ लिया और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह महिला को घायल कर भाग निकला। सोमवार को पीड़ित ने एक नामजद समेत चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन

विक्रम विशुनपुर गांव निवासी जीयना देवी के पति झुरी प्रसाद गुजरात में नौकरी करते हैं। रविवार की रात जीयना देवी बच्चों के साथ सो रही थीं। चोर उसके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। एक कमरे के अंदर बाक्स में रखा 20 हजार रुपये नकदी समेत सोने गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। इसी बीच जीयना देवी की नींद खुल गई। उन्होंने एक चोर को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोग जुटने लगे। इससे पहले ही चोर महिला को घायल कर भाग गया। हालांकि महिला ने उसे पहचान लिया। परिवार के सदस्यों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। रविवार की सुबह महिला ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें