विवाद के बाद महिला ने दी जान
बेलपार रेेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान
थाना के ग्राम बहियारी बघेल के मठिया टोला की रहने वाली थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बेलपार रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इसकी वजह गृहकलह बताई जा रही है। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे जीआरपी सिपाहियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहियारी बघेल के मठिया टोला निवासी मुखलाल यादव के बेटे विनोद यादव उर्फ गोलू चंडीगढ़ के प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी ऊषा देवी, पिता मुखलाल यादव, बच्चे मुन्ना (7) व गुड़िया (5) और बड़े भाई का परिवार रहता है। ससुर मुखलाल यादव बीमार हैं। बताते हैं कि ऊषा देवी और उसकी जेठानी से किसी बात को लेकर शुक्रवार को कहासुनी हो गई। नाराज ऊषा देवी शनिवार को भोर में सुबह मायके भटनी के रायबारी जाने के लिए निकली और बेलपार रेलवे क्रॉसिंग के पास डाउन ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। गेटमैन की सूचना के बाद भी जीआरपी भटनी देर से पहुंची। उतने देर तक रेलवे लाइन पर शव को ट्रेनें रौंदती रही।