देवरिया में खामपार पुलिस की ओर से पकड़ी गई हरियाणा निर्मित अवैध शराब जो बिहार भेजी जा रही थी
- फोटो : DEORIA
हरियाणा निर्मित शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भाटपाररानी (देवरिया)। खामपार पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान भिंगारी बाजार पेट्रोल पंप के पास से हरियाणा निर्मित शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। भवानी छापर-भिंगारी बाजार मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने बिहार की ओर जा रहे ट्रेलर को रोककर चेकिंग शुरू की। तलाशी में ट्रेलर के अंदर 1580 शीशी हरियाणा निर्मित शराब मिली। पुलिस ने चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पुरकान निवासी कुरैनी थाना नरेला, जिला केशव भवन कोहली, दिल्ली और अजय निवासी छारा, थाना बहादुरगढ़, जिला झज्जर के रुप में हुई। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि दोनों तस्करों को एक्साइज एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।