फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में मारपीट के बाद पुलिस ने भांजी लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में मारपीट के बाद पुलिस ने भांजी लाठी
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा को खोइचा बांधने के विवाद में हो रही थी पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के महादेवा बाजार में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोगों को चोट आई। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के महादेवा बाजार गांव में प्राचीन शिव मंदिर है। दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने शिव मंदिर के बगल में दुर्गा मंदिर बनवाकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की थी। मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने दुर्गा प्रतिमा में खोइचा बांध दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राण प्रतिष्ठा वाली मूर्ति में खोइचा नहीं भरा जाता। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भड़क गए। इसे लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत थी। पंचायत के दौरान तीन धर्माचार्यों को भी बुलाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि जिन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठित प्रतिमा पर खोइचा बांधा है, उन्हें शुद्धि करा कर नई मूर्ति स्थापित करानी होगी। धर्माचार्य के यह कहने पर कि इसी प्रतिमा का शुद्धिकरण किया जा सकता है, ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों के आधा दर्जन युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट होते देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही थानेदार राजेश सिंह, महुआडीह चौकी इंचार्ज कविंद्र नाथ सिंह समेत दो दर्जन पुलिसकर्मी पहुंचे और लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों के लाठी भांजना शुरू करते ही भगदड़ मच गई। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें