फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने दो लूटेरो को किया गिरफ्तार एसपी ने किया पर्दाफाश। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
चेन लूटने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

अधिवक्ता की पत्नी के साथ की थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामगुलाम टोला की बिंदा सिंह के गले चेन लूटने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दोनों सिपाहियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह की पत्नी बिंदा सिंह का चेन लूटकर बाइक सवार तीन बदमाश भाग निकले। इंदिरानगर मोहल्ले में पहुंचे थे। कांस्टेबल गुनेश कुशवाहा और कृष्णानंद सिंह ने दो को पकड़ लिया पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम दुर्गेश कुमार गौतम निवासी रामनाथ देवरिया और दूसरे ने शांतनु द्विवेदी बताया। भागने वाले साथी का नाम किशन मद्देशिया निवासी सीसी रोड बताया। उनके पास से लूटी गई चेन बरामद हुई। पूर्व में सुभावती नाम की महिला से लूटा गया चेन किशन के पास है। उसने खर्च के लिए एक-एक हजार रुपये दिया था। लुटेरों के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है। शांतनु ने छह माह पूर्व रुद्रपुर में भी चेन लूटने की बात स्वीकार की। एसपी ने कांस्टेबल गुनेश कुशवाहा और कृष्णानंद सिंह को एक-एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें