फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर के शक में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोर के शक में युवक पर हमला
विज्ञापन

हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एकला मिश्रौलिया गांव की घटना
झाड़-फूंक कराने आया था बांसगांव क्षेत्र का युवक
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के एकला मिश्रौलिया गांव में शुक्रवार की रात बच्चा चोर के शक में लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। युवक गांव में झाड़-फूंक कराने आया था। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक गोरखपुर जिले के बांसगांव थाने के अड़रौली गांव का निवासी है।
बांसगांव के अड़रौली गांव निवासी रविशंकर यादव (25) की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह करीब पांच वर्षों से अपनी मां के साथ एकला मिश्रौलिया गांव में झाड़-फूंक कराने आता है। शुक्रवार की दोपहर मां और बेटे दोनों गांव स्थित सोखा के घर गए थे। बताते हैं कि रात होने के कारण दोनों वही रुक गए। रात करीब 12 बजे रविशंकर शौच के लिए खेत की ओर चला गया। लौटते समय दो युवक उसे बच्चा चोर कहकर शोर मचाने लगे। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। उसे पकड़कर भीड़ ने पिटाई शुरू कर दी। भीड़ में से किसी ने धारदार हथियार से युवक के सीने और हाथ पर कई वार कर दिए। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लाठी-डंडे से भी पिटाई की गई। कुछ बुजुर्गों ने बीच बचाव कर भीड़ को शांत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ले गई। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में युवक की हालत चिंताजनक बनी है। घटना में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर कई बार विवाद में रहा है सोखा
एकला मिश्रौलिया गांव में सोखा के घर झाड़-फूंक को लेकर कई बार घटना हो चुकी है। बावजूद प्रशासन उसके अंधविश्वास के खेल पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। यहां कई बार मारपीट के अलावा मौत की घटना भी हो चुकी है। इसे लेकर पुलिस और गांववालों में भी मारपीट हुई थी। छह साल पहले सोखा के यहां झाड़-फूंक कराने के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। इस विवाद में मुसहर टोले के लोग पुलिस से भिड़ गए। बीचबचाव करने आए लोगों को सोखा के समर्थकों ने सरेआम खजुहा चौराहे पर पीटा। शव रख कर दो घंटे तक बवाल किया। तीन साल पहले सोखा के यहां एक महिला से छेड़खानी का मामला आया। सोखा के यहां झाड़-फूंक कराने आए लोगों ने पंचायत कर मामले को शांत कराया। इस बार झाड़-फूंक कराने आया मंदबुद्धि युवक बच्चा चोर अफवाह का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें